सोमवार, 28 अक्तूबर 2013

दुनिया के सबसे लंबे शख्स को मिली दुल्हन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे लंबे आदमी के तौर पर दर्ज तुर्की के सुल्तान कोसेन ने रविवार को अपनी प्रेमिका मेरवे डीबो के साथ विवाह रचाया। करीब 8 फुट और 3 इंज के 30 वर्षीय सुल्तान ने कहा कि मेरवे का मेरी जिंदगी में आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उनकी नई दुल्हन 2 फीट 7 इंच छोटी है।
तुर्की के रहने वाले सुल्तान ने शनिवार को 20 साल की अपनी दुल्हन के साथ धूमधाम से ब्याह रचाया। उनकी शादी में कई सारे लोगों के साथ मीडियाकर्मी भी शामिल हुए। डीबो से मुलाकात से पहले कोसेन को अपना जीवन साथी चुनने में दिक्कतें आ रही थी। सुल्तान को जितनी भी लड़कियों से मिलते वे उनके लंबाई काफी छोटी होती थी। शनिवार को सुल्तान ने शादी का सूट और 28 इंज के जूते पहने।


सुल्तान का कहना है कि मैं अपना प्यार पाकर बेहद रोमांचित महसूस कर रहा हूं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं अपने लिए अपनी लंबाई जितनी लड़की नहीं ढ़ंढ पाया था लेकिन अब वह खुश हैं। उनका एक परिवार है। कोजेन दुनिया के उन दस लोगों में हैं, जिनकी लंबाई 8 फुट है। वे बेहद दुर्लभ बीमारी पिच्यूटरी गिगानटिज्म से ग्रस्त हैं। इस बीमारी से शरीर का लगातार विकास होता रहता है।

दस साल की उम्र में उन्हें यह बीमारी लगी, इसके बाद 2009 में वह दुनिया के सबसे लंबे शख्स बन गए। 2011 में उनके शरीर की वृद्धि रूक गई। दुनिया का सबसे लंबा व्यक्ति इलेनोइस निवासी 1940 में रॉबर्ट वल्डो था। उसकी लंबाई 8 फुट 11 इंच थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें