शुक्रवार, 25 अक्तूबर 2013

झांसी से मोदी लाइव, कांग्रेस को 60 साल दिए, हमें 60 महीने दे दो

झांसी। बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के झांसी में रैली को संबोधित कर रहे हैं....बुंदेलखंड के वीर- सपूत,भाईयो और बहनो मुझे आपका आशीर्वाद लेने का मौक मिला है। मैं यहां आंसू बहाने नहीं आया हूं, गरीबों के आंसू पोंछने का संकल्प लेने आया हूं। बुंदेलखंड में दम है, लेकिन लखनऊ और दिल्ली में दम नहीं है।झांसी से मोदी लाइव, कांग्रेस को 60 साल दिए, हमें 60 महीने दे दो
नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन-

- कांग्रेस को 60 साल का शासन करने का आपने मौका दिया, हमें सिर्फ 60 महीने दे दो, हम आपकी तकदीर बदल देंगे।

- बुंदेलखंड के नाम पर पैकेज आया, लेकिन वो यहां के नेताओं का मुंह बंद करने के लिए आया था।

- बुंदेलखंड के नाम पर पैकेज, यूपी के नेताओं की पॉकेट में है, पैकेज आपके नाम पर आता है, जाता नेताओं के जेब में हैं।

- सपा सरकार जो कर रही है, उससे लोहिया की आत्मा को पीड़ा होती है।
- का

- उत्तरप्रदेश में इतनी ताकत है कि पूरे देश की गरीबी दूर कर सकता है।

- मध्यप्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के पैकेज का पूरा उपयोग किया, सिंचाई के लिए पूरा उपयोग किया।

- दियों की भरमार है, लेकिन बुंदेलखंड प्यासा क्यों है?

- कांग्रेस शासित राज्यों में किसान आत्महत्या क्यों करते हैं?



क्या कहा राजनाथ सिंह ने-

भाजपा के राष्ट्रीय राजनाथ सिंह रैली को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने झांसी को रैली को जनसैलाब नाम देकर ऎतिहासिक बताया और मंच पर उपस्थित कल्याण सिंह को अभूतपूर्व मुख्यमंत्री बताया। लेकिन उमा को मध्यप्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया।

राजनाथ ने मोदी की बढ़ाई करते हुए कहा कि कि पूरे देश में मोदी की जय-जय हो रही है। राजनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस पार्टी ने देश के गरीबों का मजाक किया है, आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम भी कांग्रेस ने किया है। बुंदेलखंड के लोगों से अपील करते हुए राजनाथ ने कहा कि नरेन्द्र भाई को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोटों से हमारी झोली भर देना। राजनाथ ने कहा कि सपा-बसापा दिल्ली में एक - दूसरे की पीठ सहलाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें