शुक्रवार, 30 अगस्त 2013

रिश्ते तार-तार, तीन महीने तक भतीजी से बलात्कार

इंदौर। चंदन नगर में एक व्यक्ति ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी ही भतीजी के साथ तीन महीने तक दुष्कर्म किया। आरोपी डरा-धमकाकर तीन महीने तक नाबालिग भतीजी की इज्जत लूटता रहा। जब किशोरी गर्भवती हुई तो परिजनों को इस हैवानियत के बारे में पता चला और उन्होंने पुलिस की शरण ली। रिश्ते तार-तार, तीन महीने तक भतीजी से बलात्कार
लुनिया मोहल्ला, जवाहर टेकरी में रहने वाले एक व्यक्ति ने राजू पिता तारचंद कौशल निवासी कालाकुंड सिमरोल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसने बताया कि आरोपी उसका जीजा है। वह और उसकी पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। उसका जीजा भी काम की तलाश में इंदौर आया और उनके घर में ही रूक गया था।

वह 10 जनवरी के आसपास आया था और 31 मार्च तक उसके घर पर ही रहा था। मार्च में उसका विवाद हुआ तो घर छोड़कर चला गया था। पिछले दिनों उसकी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब हो गई। वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जब अस्पताल में जांच हुई तो पता चला कि किशोरी को पांच महीने से ज्यादा का गर्भ है।

कहता था जान से मार देगा
किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि माता-पिता मजदूरी पर चले जाते थे तो फूफा राजू घर पर ही रूक जाता था, वह चाकू की नोंक पर डराता था कि किशोरी और उसके माता-पिता को जान से मार देगा। इस तरह वह डरा-धमकाकर उसके साथ तीन महीनों तक दुष्कृत्य करता रहा और धमकाता रहा कि उसने अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार देगा। इसी डर के कारण उसने घर के लोगों को कुछ नहीं बताया। फिलहाल पुलिस बच्ची से दुष्कृत्य करने वाले आरोपी फूफा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें