गुरुवार, 29 अगस्त 2013

तानाशाह की पूर्व गर्लफ्रेंड को गोलियों से भूना

सिडनी। उत्तर कोरिया के तानाशह किम जोंग-उन की पूर्व गर्लफ्रेंड को पोर्न स्कैंडल में शामिल होना भारी पड़ गया। फायरिंग स्क्वाड ने तानाशाह की इस पूर्व गर्लफ्रेंड की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी है।
तानाशाह की पूर्व गर्लफ्रेंड को गोलियों से भूना
किम जोंग-उन की गायिका गर्लफ्रेंड ह्योन सोंग वोल को दर्जनभर कलाकारों के साथ गोली मार दी गई है। उसे तीन दिन पहले ही पोर्नोग्राफी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


सूत्रों के अनुसार लड़की को मशीन गन्स से गोली मारी गई। उनहासू ऑक्रेस्ट्रा,वांगजेसन लाइट बैंड व मोरानबोंग बैंड तथा लड़की के परिवार वालों के सामने उसे गोली मारी गई।


जिन लोगों को गोली मारी गई उनके परिवार वालों को जेल शिविरों में भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार किम व होंग में संबंध थे। होंग के पिता तानाशाह किम जोंग इल के आदेश पर यह संबंध खत्म हो गया था। जिन लोगों से भी खतरा महसूस होता है किम जोंग उन लोगों की हत्या करवा देता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें