गुरुवार, 29 अगस्त 2013

परिवर्तन की आंधी चल रही हें राजस्थान सहित देश भर में ..मानवेन्द्र सिंह



मानवेन्द्र सिंह का गागरिया में जोरदार स्वागत 
परिवर्तन की आंधी चल रही हें राजस्थान सहित देश भर में 

बाड़मेर पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने कहा की राजस्थान की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार से लोग उब चुके हें। राजस्थान के लोग अब सत्ता परिवर्तन चाहते हें ,राजस्थान में परिवर्तन की आंधी चल रही हें जिसमे आगामी चुनावो में कांग्रेस राजस्थान सहित देश भर में उड़ जायेगी। मानवेन्द्र सिंह उनके राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य बनाने के बाद पहली बार गागरिया पहुँचाने पर आयोजित अभिनन्दन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा की कांग्रेसी अल्पसंख्यको को वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा। मुस्लिमो को भाजपा के प्रति भड़का रही हें ,जबकि हकीकत हें की मुस्लिम भाजपा में पूर्ण सुरक्षित हें। उन्होंने कहा की रुपये की हालत कांग्रेस जैसी हो रही हें जो दर बी दर नीचे गिरते जा रहे हें ,उन्होंने कहा की कांग्रेस के भरष्टाचार और घोटालो का ही नतीजा हें की रुपये की कीमत लगातार गिरती जा रही हें। सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया की सरकार जनता के विकास की तरफ ध्यान देने की बजे उलुल जुलूल घोशनाए केने में लगी हें। घोषनाओ पे घोशनाए हो रही हें योजनाओ के क्रियान्वयन के लिए सरकार के पास कोई निति नहीं हें। 

उन्होंने कहा की ग्रामीण आज भी पानी ,बिजली ,सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओ के लिए तरस रही हें। लोगो तो रोजगार नहीं मिल रहा ,नरेगा कागजो मरे सिमट गई हें। उन्होंने कहा की आने वाले चुनावो से पहले वसुंधरा राजे की शिव की सभा में हज़ारो की तादाद में मुस्लिमो ने पहुँच कांग्रेस को बदलाव के संकेत दे दिए हें। इस अवसर पर मुराद अली मेहर ने कहा की मुस्लिम भाजपा में पूर्ण सुरक्षित हें। कांग्रेस ने मुस्लिमो का राजनितिक इस्तेमाल किया हें ,उन्होंने कहा की ग्रामीणों को आज भी पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा। सरकार धरातल पर कोई काम करने की बजाय लोगो को ललचाने में जुटी हें। उन्होंने कहा की पिछली बार कड़ी से कड़ी जोड़ कर उसका खामियाजा भुगत रहे हें ,उन्होंने कहा की जनता का राज आने वाला हें आप तैयारियों में जुट जाओ इस अवसर पर सफी खान सम्मा तामलियार ,बसीर खान धरेजा ,हाजी सरादीन ,रोशन खान ,गुमाना खान ,कम्भीर खान ,शकूर खान ,मौलवी नूर मोहम्मद ,नवाब खान नोहड़ी ,नबाब हासम सियाई ,अरबाब ,अदरीम सियासी ,सचु खान ,रमजान खान ,क़ाज़ी खान सहित कई मौजिज लोग समारोह में उपस्थित थे। इससे पहले मानवेन्द्र सिंह का गागरिया पहुँचाने पर ढोल थाली के साथ सेकड़ो ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत कर फुल मालाओं से लाद दिया। मानवेन्द्र सिंह ने रामसर ,सहलाऊ गाँवो का दौर जन से रूबरू हुए तथा जन समस्याएँ सुनी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें