शनिवार, 29 जून 2013

पूर्व पति का गुप्तांग काटा, महिला को उम्रकैद



पूर्व पति का गुप्तांग काटा, महिला को उम्रकैद
वाशिंगटन। अमरीका की एक अदालत ने अपने पूर्व पति का गुप्तांग काट कर कचरे में फेंकने की दोषी महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इधर महिला का कहना है कि ऎसा करके उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसका पूर्व पति इसी लायक था।


पचास वर्षीय कैथरीन कीयू सात साल की पैरोल की मांग कर सकती है। कैथरीन के वकील का कहना है कि उसकी मुवçक्कल मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। वकील इसके लिए पूर्व पति और बचपन में हुए दुव्यवहार को दोषी बता रहे हैँ। कैथरीन का कहना है कि उसे अपने किए पर किसी त रह का पछतावा नहीं है।

दूसरी ओर, कैथरीन के पूर्व पति का कहना है कि इस घटना के बाद वह संकट के दौर से गुजर रहे हैं। उनकी जिंदगी इस हादसे के बाद से पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।

पूर्व पति का कहना है इस घटना से पहले कैथरीन ने उसे नींद की गोलियां खिला दी और उसे बिस्तर से बांध दिया। पति जब गहरी नींद में सो गया तो उसने चाकू से उसका गुप्तांग काटकर रसोई के कचरे में फेंक दिया। यह घटना उस घटी जब दोनों के बीच तलाक की कार्रवाई चल रही थी। a

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें