रविवार, 30 जून 2013

जोधपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

जोधपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
जोधपुर। लूणी थाना क्षेत्र में सतना और करणी गांव के बीच रविवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अपहरण के साथ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लूणी थाने के उपनिरीक्षक अरविंद मेघ ने बताया कि लूणी नदी के पास सरेचा निवासी आंनदाराम पुत्र बुद्धाराम विश्नोई की सुबह अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव नदी के घाट पर छोड़ गए।

उन्होंने बताया कि आंनदाराम शनिवार शाम 6 बजे घर से किसी मिलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद रात 9.30 बजे उसने अपनी पत्नी को फोन किया था,इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था।

रविवार सुबह उसके परिवारवालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस को सूचना मिली थी कि लूणी नदी के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लिया और परिजनों को खबर दी। जिसके बाद आंनदाराम रूप में पहचान हुई। मौके पर गाड़ी के टायर के निशान पाए गए हंै। आंनदाराम के शरीर पर कई चोट के निशान हैं जिससे पुलिस हत्या का आशंका जता रही है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें