रविवार, 30 जून 2013

रेप के आरोप में जज गिरफ्तार

रेप के आरोप में जज गिरफ्तार
चेन्नई। दक्षिण तमिलनाडु के एक जज को महिला पुलिस उपनिरीक्षक के साथ कथित तौर पर रेप करने और धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। जज के पिछले एक साल से पुलिसकर्मी के साथ रिश्ते थे।

पुलिसकर्मी की शिकायत के बाद निलगिरी जिले के कुन्नूर मे ज्यूडिशिलय मजिस्ट्रेट एस थंगाराज (31) को न्यायिक हिरास्त मे भेज दिया गया है। जज की उक्त महिला अधिकारी से दोस्ती थी और शादी का वादा कर उसके साथ दोस्ती बनाए रखी। हालांकि,दो महीने पहले थंगाराज ने दूसरी महिला के साथ शादी करके शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया।

इससे नाराज,उप निरीक्षक ने पुलिस,प्रशासन और न्यायपालिका के वरिष्ठ अधिकारियो को खत लिखकर थंगाराज के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी मामले मे कार्रवाई करने की मांग की। मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और रजिस्ट्रार के समक्ष दर्ज शिकायत मे उसने जज के खिलाफ "प्रतिज्ञा भंग" का आरोप लगाया।

थंगाराज को शनिवार को सुबह 6 बजे नमक्कल जिले से उनके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया जहां वह छुपा हुआ था। पुलिस ने उसे तिरूपुर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे 12 जुलाई तक नियायिक हिरास्त में भेज दिया।

थंगाराज के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी के अलावा आपराधिक धमकी भय का मामला भी दर्ज किया गया है। जज ने अपने समर्थक वकीलों के जरिए दलील दी की महिला पुलिस कर्मी के साथ जो शारीरिक संबंध बनाए थे वे सहमती से बनाए थे और ये रेप की श्रेणी मे नहीं आते।

वहीं,पुलिस अधिकारी ने शनिवार को इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि जज के परिवार को दोनो के संबंधों के बारे में पता था और उन्होंने दोनों की शादी करवाने का आश्वासन दिया था। हालांकि,पिछले साल न्यायिक सेवा के लिए चुने गए थंगाराज ने 20 जून को दूसरी लड़की से शादी कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें