रविवार, 30 जून 2013

पचपदरा में कांग्रेस के दस दावेदार ,विरोधी गुट ने किया अलग आयोजन


पचपदरा में कांग्रेस के दस दावेदार ,विरोधी गुट ने किया अलग आयोजन 

 बालोतरा कांग्रेस पर्यवेक्षक बंबर ठाकुर व सहयोगियों ने शनिवार को बालोतरा में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इस दौरान आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लडऩे की दस जनों ने दावेदारियां पेश की। पर्यवेक्षक के दौरे से पार्टी की फूट भी सामने आ गई। एक गुट ने जहां खेड़ गांव में अलग से आयोजन कर पर्यवेक्षक के सामने सात दावेदारियां पेश की और वर्तमान विधायक मदन प्रजापत की कार्यप्रणाली के प्रति रोष जताया। वहीं रेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में विधायक प्रजापत सहित तीन जनों ने अपनी दावेदारी पेश की। 

कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं

प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी है तथा पचपदरा में कांग्रेस प्रत्याशी को जीताना है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आज से ही काम में जुट जाएं। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार प्रदेश में ऐसी-ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, जो देश में अन्यत्र कहीं भी नहीं है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। हाईकमान ने मुझ पर भरोसा करके हिमाचल प्रदेश से यहां भेजा है आपका विश्वास जानने, आपकी भावना को मैं आगे हाईकमान तक निष्पक्ष रूप से पहुंचा दूंगा। शनिवार को स्थानीय डाक बंगले में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के विधायक एवं पर्यवेक्षक बंबर ठाकुर ने उद्गार व्यक्त किए।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से खेड़ में कांग्रेस पर्यवेक्षक हिमाचल प्रदेश के विधायक बंबर ठाकुर के भावभीने स्वागत सम्मान के साथ पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के लिए ज्ञापन एवं संभावित प्रत्याशियों ने भावनाएं रखी। पर्यवेक्षक ठाकुर ने केंद्र सरकार एवं विशेषकर राजस्थान के कांग्रेस सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की । पर्यवेक्षक के संबोधन से पूर्व दावेदार भूरा राम चौधरी, कुंपाराम पंवार, शारदा चौधरी, नरसिंग प्रजापत, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, राजू बोहरा, अब्दुल रहमान मोयला ने अपनी राय पर्यवेक्षक को देते हुए क्षेत्र से कांग्रेस के ऐसे प्रत्याशियों को चयन करने की बात कही, जो सभी कार्यकर्ताओं एवं जन भावनाओं का सम्मान करता हो। विधायक मदन प्रजापत के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन ओम बांठिया ने किया। जिलाध्यक्ष फतेह, अनिल शर्मा, कुलदीप सिंह राजपुरोहित सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने खेड रणछोडऱाय मंदिर के दर्शन कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम पोटलिया, नगरपरिषद प्रतिपक्ष नेता रतन खत्री, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्रीराम गोदारा, भगवतसिंह जसोल, बाबूलाल नामा, ब्लॉक प्रवक्ता एवं महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया, रामबाबू अरोड़ा, मंगलाराम टाक, गोविंद जीनगर, महबूब खां, हनीफ मोहम्मद मोयला, भंवरलाल दाणी, अमराराम माली, गनी मोहम्मद सुमरो, नारायणसिंह, नारायण पटेल, मोटाराम चौधरी, ओमप्रकाश धारु, रामचंद्र जीनगर, मौलाना तैय्यब हुसैन, गुलाम रसूल टाक, फैय्याज भाई, करना राम पंवार, भंवरलाल पंवार, राधेश्याम माली, रमेश कालूड़ी, शैतानसिंह राजपुरोहित, भगवानाराम भील, केसाराम भील ने खड़े होकर विधायक मदन प्रजापत की ओर से करवाए गए विकास कार्यों व मिलनसारिता की प्रशंसा करते हुए आगामी चुनावों में कांग्रेस की टिकट देने की अभिशंषा कर भारी मतों से जीताने का विश्वास दिलाया। प्रधान जमना देवी गोदारा, कृषि मंडी समिति अध्यक्ष रशीदा बानो, विजयलक्ष्मी राजुरोहित, प्रमिला खत्री सहित सैकड़ों महिलाएं व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने हाथ उठाकर मदन प्रजापत को टिकट देने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता एवं महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने किया। इस दौरान विधायक प्रजापत के अलावा पंचायत समिति सदस्य नारायण चौधरी व केवलचंद जटिया ने भी अपनी दावेदारी पेश की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें