शुक्रवार, 31 मई 2013

मजाक पर साथियों को कैंची से गोदा, वारदात CCTV में कैद

नृशंस डबल मर्डर कैमरे में कैद। विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मुंबई ।। वडाला में एक गार्मेंट फैक्ट्री के कर्मचारी ने मां-बहन के मजाक पर अपने दो साथियों का कैची से बेरहमी से कत्ल कर दिया। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस के अनुसार ज्ञान सिंह ठाकुर (25) नाम का आरोपी युवक अपने ही दो साथियों शाहबाज अहमद शेख (17) और असमद शेख (18) के तानों से पिछले कुछ समय से गुस्से में था। तीनों में कई हंसी मजाक में गाली-गलौज को लेकर झगड़ा चल रहा था। शाहबाज, असमद और ज्ञान सिंह एक गार्मेंट फैक्ट्री में काम करते थे। किदवई मार्ग पुलिस ने ज्ञान सिंह को मर्डर के आरोप में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। उसे 4 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

मजाक बना मौत की वजह
ज्ञान सिंह यूपी के फतेहपुर का रहने वाला है। उसे शाहबाज और असमद ने ही मुंबई बुलाकर नौकरी पर लगाया था। ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया कि शाहबाज और असमद पिछले कुछ दिनों से उसे मां-बहन की गालियां देकर मजाक कर रहे थे। वह इससे परेशान था। उसने दोनों को सबक सिखाने का मन बना लिया था। बुधवार दोपहर 11 बजे वह कैंची से बनाए हथियार के साथ फैक्टरी में दाखिल हुआ। उसने पहले शाहबाज से बहस की और फिर कैंची से उसे गोद दिया। इसके बाद उसने दरवाजे की ओर भागे असमद को भी कैंची से गोद दिया। पूरी वारदात गार्मेंट कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह सब कारखाने में काम करने वाले अन्य वर्कर्स के सामने हुआ, मगर ज्ञान सिंह की धमकी से डरकर कोई बीच में नहीं पड़ा।इसके बाद जब उसकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उसने उसे कपड़े से ढंकने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी ने ही कंट्रोल रूम में फोन कर सारी घटना बयान की। पुलिस पहुंची वह भागने लगा, लेकिन कारखाने के वॉचमैन और कॉन्स्टेबल मनोहर फटकूले ने उसे धर दबोचा। ज्ञान सिंह पुलिस के सामने कहता रहा कि उसने अपने बचाव में दोनों की हत्या की है, लेकिन सीसीटीवी ने उसकी पोल खोल दी।
लोगों को डराने के लिए बम बनाया
मर्डर से पहले ज्ञान सिंह ने आसपास के लोगों को डराने के मकसद से पटाखों से दो बम बनाए। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने बम बनाना कहां से सीखा और सामग्री कहां से लाया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें