शुक्रवार, 31 मई 2013

एक साथ चार शिशुओं का जन्म

एक साथ चार शिशुओं का जन्म

जोधपुर। उम्मेद अस्पताल में गुरूवार को एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल में दिनभर यह चर्चा का विषय बना रहा। चार नवजात में एक लड़की व तीन लड़के हैं। जानकारी के अनुसार उम्मेद अस्पताल में ऎसा यह दूसरा मामला है जब एक साथ चार बच्चों ने जन्म लिया है। फिलहाल नवजातों को अस्पताल की नर्सरी में भर्ती किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि पांच लाख 12 हजार में से ऎसा एक प्रसव होने की संभावना रहती है। अगर नवजातों की सही देखभाल हो तो ये स्वस्थ रह सकते हैं।

प्रतापनगर निवासी हिना पत्नी जब्बर सिंह का यह पहला प्रसव है। स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की सह आचार्य डॉ. रिजवाना शाहीन ने बताया कि चारों बच्चों का सामान्य से कम वजन है और इन्हें नर्सरी में ऑक्सीजन पर रखा गया है।

बहुत दुर्लभ हैं ऎसे मामले
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की आचार्य डॉ. जयश्री शर्मा ने बताया कि जुडवा बच्चों के केस तो काफी आते हैं लेकिन इस तरह के मामले बहुत कम सामने आते हैं। करीब पांच-छह साल पहले जरूर एक महिला ने तीन बच्चों (दो लड़की व एक लड़का) को जन्म दिया था। वे तीनों स्वस्थ हैं। वहीं डॉ. मनीष पारख का कहना है कि करीब सात साल पहले भी उम्मेद अस्पताल में एक साथ चार बच्चे पैदा हुए थे। उनमें से तीन स्वस्थ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें