सोमवार, 29 अप्रैल 2013

दुल्हन का इंकार,बैरंग लौटी बारात

दुल्हन का इंकार,बैरंग लौटी बारात
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दहेज लोभी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिए जाने पर बारात को बगैर दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा। सूत्रों के अनुसार जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र में इंजीनियर देवेश कुमार यादव का विवाह औरैया जिले के दिवियापुर निवासी राजेन्द्र सिंह यादव की पुत्री पूजा के साथ तय हुआ था। देवेश पाता प्लांट में कार्यरत है।

रविवार रात बारात के आने पर जब मंडप में बैठा दहेज लोभी दूल्हा और उसके घार वाले दहेज के रूप में पांच लाख रूपए की लड़की वालों से मांग क ी और पैसा नहीं मिलने पर शादी करने से इंकार करने की बात करने लगे। उन्होंने बताया कि जब इस बात का पता दुल्हन पूजा को लगा तो उसने साहस का परिचय देते हुए दहेज लोभी लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया।

तमाम समझाने के बाद भी पूजा शादी करने पर सहमत नहीं हुई तो बारात को बैंरंग लौटना पड़ा। गौरतलब है कि शादी तय होने पर 15 लाख रूपए दहेज के रू प में देने की बात तय हुई थी लेकिन बारात आने के बाद दहेज लोभी वर पक्ष ने पांच लाख रूपए की मांग और उठा दी।

पूजा के पिता अवकाश प्राप्त सैनिक राजेन्द्र सिंह यादव इतने पैसे देने में अक्षम थे जिस पर मंडप में बैठा दूल्हा देवेश फेरे लेने से इंकार करने लगा और उसके परिजनों ने कन्या के पिता के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जिसे पूजा सहन नहीं कर सकी और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शादी करने को तैयार नहीं हुई और बारात को बैंरंग ही लौटना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें