सोमवार, 29 अप्रैल 2013

सेंकेड वाइफ ने करा पति का मर्डर

सेंकेड वाइफ ने करा पति का मर्डर

मुंबई। मुंबई में मरोल इलाके में स्थित पुलिस क्वार्टर में एक सहायक पुलिस निरीक्षक की पत्नी ने रविवार को कथितरूप से घर में रखे सिल से उसके सिर पर वार कर से हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नंदकिशोर टाकसालकर (43) की हत्या करने के डेढ घंटे बाद उसकी पत्नी पवई स्थित पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। नंदकिशोर की यह दूसरी पत्नी थी।

पार्वती ने पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण के बाद बताया कि वह उसके चरित्र पर संदेह को लेकर पिछले दिन से झगड़ा कर रहा था। रविवार की रात भी दोनों के बीच अपराह्न तीन बजे झगड़ा हुआ था। पार्वती ने बताया कि किसी व्यक्ति का फोन आया था जिसे नंदकिशोर नहीं जानता था उसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

मृतक सहायक पुलिस निरीक्षक की पत्नी को पति के हत्या के आरोप में सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां उसे एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी महिला अपने पति के साथ पुलिस क्वार्टर में पिछले पांच साल से अपने 15 वर्षीय पुत्र के साथ रह रही थी।

टाकसाल्कर की पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रहती है क्योंकि टाकसाल्कर पिछले पांच वर्षो से अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहे थे। टाकसाल्कर 15 साल पहले पुलिस बल में भर्ती हुए थे और शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में काम किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें