मंगलवार, 30 अप्रैल 2013

दुष्कर्म का आरोपी किशोर पकड़ा

दुष्कर्म का आरोपी किशोर पकड़ा

नावां शहर। समीपवर्ती ग्राम लूणवां के गौरवपुरा निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह हिरासत में ले लिया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड नागौर के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड ने आरोपी को संप्रेषण गृह भिजवा दिया। उपाधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा की ओर से गठित टीम ने सोमवार सुबह आरोपी को फुलेरा तहसील के ग्राम भोजपुरा से हिरासत में लिया।

आरोप है कि शनिवार दोपहर बाइक पर आए दो जने पीडिता को जबरन ग्राम लाखनपुरा ले गए। आरोपियों में शामिल किशोर ने दुष्कर्म कर पीडिता को छत से फेंक दिया था। पुलिस अपहरण में शामिल सहयोगी आरोपी की भी तलाश कर रही है। शर्मा ने बताया कि नावां थानाधिकारी राजेन्द्र बेनीवाल को आरोपी की तलाश में भेजा गया है।

आरोपी रिमांड पर
उपाधीक्षक शर्मा ने बताया कि मारोठ थानान्तर्गत ग्राम मुआना की युवती से दुष्कर्म के आरोपी दाता रामगढ़ तहसील के ग्राम चक निवासी रघुवीर मेघवाल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को नावां न्यायालय में पेश कर किया गया, जहां से उसे न्यायालय ने दो दिन के रिमांड पर सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी 11 अप्रेल को ग्राम मुआना निवासी किशोरी को अपहरण करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आज होंगे बयान
दुष्कर्म पीडित गौरवपुरा निवासी किशोरी व मारोठ थानान्तर्गत ग्राम मुआना निवासी किशोरी को पुलिस ने सोमवार को किशोर गृह नागौर भिजवा दिया। शर्मा ने बताया कि दोनों किशोरियों के बयान मंगलवार को मकराना न्यायालय में कराए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें