मंगलवार, 30 अप्रैल 2013

फेरे से पहले मांगे 5 लाख,तोड़ दिया रिश्ता

फेरे से पहले मांगे 5 लाख,तोड़ दिया रिश्ता

जयपुर। शहर में सोमवार देर रात नाहरी का नाका इलाके में सर्वानंद धर्मशाला में एक विवाह समारोह के दौरान वर पक्ष की ओर से फेरों से ऎन पहले दहेज मांगने पर हंगामा हो गया। खुद दूल्हा और उसकी मां ने वधू पक्ष के सामने पहले पांच लाख रूपए की मांग रख दी।

वधू पक्ष ने ऎनवक्त पर रखी इस मांग को अस्वीकार कर दिया तो वर पक्ष झगड़े पर उतर आया। सूचना पर पहुंची पीसीआर पुलिस से भी वर पक्ष ने झगड़ा करने की कोशिश की। बाद में और पुलिस पहुंचने पर दूल्हा और उसकी मां भाग छूटे। रात करीब एक बजे वधू पक्ष की ओर से महिला थाना उत्तर में मामला दर्ज करवाया जा रहा था। इससे पहले पुलिस वधू पक्ष को पहले शास्त्री नगर, फिर संजय सर्किल लेकर गई। वहां से महिला थाना उत्तर में भेज दिया गया।

अजमेर में पुष्कर रोड पर पसंद नगर कोटड़ा निवासी मोहनदास त्रिलोकचंदानी की पुत्री उष्ाा की सगाई सात मार्च को सिंधी कॉलोनी झोटवाड़ा जयपुर निवासी गौतम सिंधी के साथ हुई थी। गौतम की सी-स्कीम में पान की दुकान है। विवाह सोमवर 29 अप्रेल को तय था। विवाह की व्यवस्थाएं वर पक्ष को ही जयपुर में करनी थी। शाम करीब साढ़े छह बजे वधू पक्ष के करीब चालीस लोग विवाह स्थल पहुंचे।

रात करीब साढ़े आठ बजे वर पक्ष ने अचानक नकद पांच लाख रूपए की मांग रख दी। वधू पक्ष ने मना किया तो उन्हें सामान सहित धर्मशाला से बाहर निकाल दिया। वधू पक्ष का आरोप है कि चार सोने की चूड़ी, तीन अंगूठी, कपड़े आदि सब पहले ही दे चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें