शुक्रवार, 29 मार्च 2013

चाची के साथ रेप करने वाला अरेस्ट

चाची के साथ रेप करने वाला अरेस्ट

नवादा। बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में अपनी ही चाची के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पड़रियां गांव निवासी मुकेश यादव और राजेश यादव ने गुरूवार रात अपने ही चाचा के घर में घुसकर न केवल उनकी तथा उनके पुत्र की जमकर पिटाई की, बल्कि कथिततौर पर चाची के साथ दुष्कर्म भी किया।

नारदीगंज के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी मुकेश यादव को आज गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से एक देशी पिस्तौल और 11 गोली बरामद की गई है। अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि काफी दिनों से दोनों परिवारों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीडिता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें