शनिवार, 30 मार्च 2013

31 हत्या,13 रेप,मिली 45 साल सजा

31 हत्या,13 रेप,मिली 45 साल सजा

साराजेवो। बोस्निया की युद्ध अपराध अदालत ने 1992-95 में हुए बोस्निया युद्ध के दौरान गैर सर्बियाई नागरिकों की हत्या,प्रताडना और बलात्कार के मामले में दोषी पाए गये एक सैनिक वेसेलीन व्लाहोविचको शुक्रवार को 45 साल के कारावास की सजा सुनाई। मोंटेनेग्रो क ा नागरिक ब्लाहोविच उर्फ बात्को बोस्नियाई सर्ब सेना से जुडे एक अर्द्धसैनिक बल का सदस्य था।

बास्को के खिलाफ युद्ध अपराध मामले की सुनवाई कर रहे जज जोरान बोजिक ने अपने आदेश में कहा कि बात्को को ग्रेबाविका और राका में 31 लोगों की हत्या, कम से कम 13 महिलाओं के साथ बलात्कार और नागरिकों के खिलाफ प्रताडना और चोरी के कई आरोपों के मामले में दोषी पाया गया। मानवता के खिलाफ बात्को ने ऎसे जघन्य अपराध किए कि लोगों ने उसे ग्रेबाविका के राक्षस की संज्ञा दी थी। ऎसे मानवता विरोधी क्रूर को अंजाम देने वाले बात्को को अगले 45 साल जेल में गुजारने होंगे।

बोस्नियाई युद्ध के दौरान हुए अपराधों के लिए अब तक सर्वाधिक 65 अभियोग बात्को के खिलाफ ही लगाए गए हैं। इन अपराधों के लिए जो अधिकतम सजा दी जा सकती है वह 45 साल ही है। बात्को द्वारा किए गए अपराधों के लिए उसे इतनी ही सजा दी गई है। वात्वो(44) को 2010 में स्पेन में गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद उसे बोस्निया की अदालत में भेजा गया था।

पूर्व यूगोस्लाविया के हेग में स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्ध अपराध न्यायाधिकरण के काम के बोझ को कम करने के उद्देश्य से सारायेवो में 2005 में बोस्निया युद्ध अपराध न्यायालय की स्थापना की गई थी। गौरतलब है कि मोंटेनेग्रो यूरोप का आज एक छोटा सा स्वतंत्र देश है लेकिन बालकन युद्ध के समय से ही यहां के लोग सर्बियाई लोगों के साथ जुड़े रहे। मोंटेनेग्रो के अधिकतर नागरिक बोस्नियाई मुस्लिमों, क्रोएट्स और कोसावो अल्बानियाइयों के खिलाफ सर्बिया की कड़ी कार्रवाइयों का समर्थन करते रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें