बुधवार, 31 अक्तूबर 2012

पंचायत सदस्य को डायन बता नाक काट डाली

पंचायत सदस्य को डायन बता नाक काट डाली

खगडिया। बिहार के खगडिया जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना में पांच लोगों ने एक महिला पंचायत सदस्य को डायन बताकर उसकी पिटाई की व नाक काट डाली।


केंजरी पंचायत सदस्य इस महिला को मंगलवार को पीटा गया। अभियुक्तों ने महिला पर जादू टोना करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार इनमें से एक अभियुक्त ने अपने पुत्र की मौत के लिए इस महिला को दोषी ठहराया। इस महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें