गुरुवार, 30 अगस्त 2012

अवैध संबंध बनाने के लिए करता था मजबूर पति

अवैध संबंध बनाने के लिए करता था मजबूर पति

जयपुर। पहले पति की मौत के बाद सहारे की तलाश में जिसे अपना जीवनसाथी बनाया वो ही इतना हैवान निकलेगा शायद उसने सोचा भी न होगा। एक ऎसा ही मामला सामने आया है श्याम नगर थाने में। यहां एक पचास वष्ाीüया महिला ने अपने पति के विरूद्ध मारपीट व उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडिता के पहले पति का देहांत हो गया था, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरे पति के साथ कुछ दिनों तक तो गृहस्थी सही निभती रही।

लेकिन फिर पति के अत्याचारों का सिलसिला ऎसा शुरू हुआ कि पत्नी का जीना दूभर हो गया। रिपोर्ट के अनुसार पीडिता का पति उसके साथ आए दिन मारपीट तो करता ही था साथ ही शराब के नशे में शरीर पर कई जगहों पर जलती सिगरेट भी दागता था। पीडिता से अत्याचार असहनीय हो गए तो उसने थाने में गुहार लगाई। जिसके बाद श्याम नगर पुलिस ने कटेवा नगर निवासी पीडिता के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

सोचती थी कि बनेगा सहारा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडिता के पहले पति का देहांत 1994 में हो गया था। जिसके बाद वो एक अन्य व्यक्ति डालचंद के संपर्क में आ गई। 1996 में दोनों ने शादी कर ली और हाल में कटेवा नगर के एक किराए के मकान में रहने लगे। पहले पति के खोने का गम था तो दूसरे पति से सहारे की उम्मीद थी। लेकिन कुछ दिनों तक सब ठीक रहा, फिर पति का ऎसा अत्याचार शुरू हुआ कि वो असहनीय बन गया। पीडित महिला पहले तो अपनी फरियाद लेकर मानसरोवर थाने गई, जहां से रिपोर्ट श्याम नगर थाने पहुंची।

पहले से शादीशुदा था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडिता मूलत: उदयपुर की रहने वाली है, जबकि आरोपी पति अचलेरा, यूपी का रहने वाला है। दोनों कटेवा नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। कुछ समय पहले आरोपी अपनी पहली पत्नी को गांव से ले आया और उसके साथ रहने लगा। जो पीडिता को पहले से पता नहीं था। पीडिता का आरोप है कि पहली पत्नी को लाने के बाद से ही उसने वहशीपन दिखाना शुरू किया।

शराब के नशे में करता था मारपीट
महिला के द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार उसका पति शराब के नशे में हैवानीयत पर उतारू हो जाता था। उसके शरीर पर जहां-तहां सिगरेट से दाग देता था। महिला ने पुलिस को भी सिगरेट से बने निशान दिखाए। पीडिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी शराब पीकर उसके पास आता था और अपने दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने को मजबूर करता था। विरोध करने पर वो उसके साथ मारपीट करता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें