मंगलवार, 31 जुलाई 2012

तीन बहनों ने मुख्यमंत्री के लिए बनाई 21 फीट लंबी राखी


तीन बहनों ने मुख्यमंत्री के लिए बनाई 21 फीट लंबी राखी


मुख्यमंत्री गहलोत के लिए आज जयपुर भेजेंगी राखी

जोधपुर हर साल दृष्टिहीन भाइयों की कलाई पर राखी बांधने वाली शहर की तीन बहनों ने इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए 21 फीट लंबी राखी बनाई है। इन बहनों का कोई सगा भाई नहीं है। यह राखी मंगलवार को जयपुर रवाना की जाएगी।

प्रतापनगर गली नंबर एक निवासी सूरजमल पंवार की तीन पुत्रियों सरोज (24) सुमन (21) और संजना (12) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना आइडियल मानते हुए अपने हाथों से 28 दिन में 21 फीट लंबी राखी बनाई है। इस राखी को बनाने में उनके पिता सूरज और माता मुन्नीदेवी ने भी सहयोग किया। सरोज, सुमन और संजना का कहना है कि अशोक गहलोत सरकार ने महिलाओं के उत्थान में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनका आत्मबल बढ़ाया है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार उन्होंने अपने हाथों से इतनी बड़ी राखी बनाई है।




राखी का वजन 25 किलो
स्पंज, मखमल, सूती कपड़ा, जरी-गोटा, सलमा सितारे,आर्टिफिशियल हरे पत्तों व फूल से बनी इस राखी का वजन करीब 25 किलो है। राखी के बीच में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगी है। राखी को कलाई पर बांधने के लिए तीन-तीन फीट के धागे बांधे गए हैं। पिता सूरज पंवार का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी लोगों से बात हो चुकी है। वह मंगलवार को राखी लेकर जयपुर जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें