रविवार, 8 अप्रैल 2012

"कांग्रेस ओछी राजनीति पर उतरी"

"कांग्रेस ओछी राजनीति पर उतरी"

बाड़मेर। जिला भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष मेजर परबतसिंह के नेतृत्व में शनिवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा नेता राजेन्द्रसिंह राठौड़ के खिलाफ की गई कार्यवाही की निंदा करते हुए वक्ताओं ने इसे कांग्रेस के इशारे पर की गई ओछी राजनीति करार दिया। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मेजर परबतसिंह ने कहा कि सीबीआई कांग्रेस के इशारों पर राजेन्द्र राठौड़ के खिलाफ कार्यवाही कर ओछी राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

भाजपा नेता मानवेन्द्रसिंह ने कहा कि राजेन्द्र राठौड़ के खिलाफ की गई कार्यवाही सोनिया गांधी, मनमोहनसिंह व अशोक गहलोत की चाल है। उन्होंने कहा कि आंदोलन व्यापक रूप से चलेगा और सीबीआई का इस्तेमाल कांग्रेस नहीं करे यह सुनिश्चित किया जाएगा। सिवाना विधायक कानसिंह कोटड़ी ने कहा कि अशोक गहलोत जाति विशेष्ा लोगों को लेकर राजनीतिक जीवन खत्म करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हंै। भाजपा नेता अमराराम चौधरी ने कहा कि सीबीआई कांग्रेस की एजेन्सी है जो उसके इशारों पर भाजपानीत सात राज्यों में निर्दोष नेताओं को शिकंजे में लेकर राजनीतिक जीवन खत्म करना चाहती है।

लादूराम बिश्नोई ने राष्ट्रपति से सीबीआई को स्वतंत्र रखने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहाड़सिंह महेचा ने इसे कांग्रेस की ओछी राजनीति बताया। मृदुरेखा चौधरी ने कहा कि सीबीआई कांग्रेस का हथियार बन गई है। जिला प्रवक्ता स्वरूप आचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने प्रशासनिक व सामाजिक ढांचें को कमजोर किया है। शिव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी स्वरूपसिंह खारा ने कहा कि सीबीआई से जनता का विश्वास उठ गया है। धरने को नूर मोहम्मद, ताज मोहम्मद, असरफ अली, बायतु प्रभारी बालाराम मूंढ़, दिनेश विश्नोई ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री प्रागसिंह सोढ़ा, नगरपालिका अध्यक्ष बालोतरा महेश चौहान, बाड़मेर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महावीरसिंह चूली, मण्डल अध्यक्ष धोरीमन्ना कुलदीपसिंह, बालोतरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भवानीसिंह टापरा, श्यामसिंह मेवानगर, लक्ष्मण बडेरा, स्वरूपसिंह, योगेश, राणसिंह, आर के चूली, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हमीरसिंह भायल, मूलसिंह भायल, जसोल के ईश्वरसिंह, हीरसिंह भाटी, खुमानसिंह सोढ़ा, स्वरूपसिंह भदरू,

स्वरूपसिंह आगोर, गिरधरसिंह कोटड़ा, तनसिंह सणाऊ, बिहारीलाल माली, कुम्भाराम गोदारा, जबरसिंह, एडवोकेट रूपसिंह, हिन्दूसिंह, तरूणराय कागा, पीराराम गोदारा, चेतनराम सारण, शारदा चौधरी, प्रकाश सर्राफ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर तगाराम मेघवाल, टाबाराम मेघवाल, पहाड़सिंह, आम्बसिंह महाबार, पेमाराम मेघवाल, गनीखां, प्रतापसिंह, तनसिंह महाबार, जितेन्द्रसिंह सेतराऊ, मोतीसिंह, गोपसिंह, रमेश गौड़, उदयभनुसिंह, सुरेश मोदी आदि मौजूद थे। संचालन पूर्व जिला महामंत्री वीरसिंह भाटी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें