सोमवार, 23 अप्रैल 2012

ब्रह्मधाम में ग्यारह करोड़ मंत्रों का होगा जाप

ब्रह्मधाम में ग्यारह करोड़ मंत्रों का होगा जाप
loading...
बालोतरा। गादीपति तुलसाराम महाराज, वेदांताचार्यध्यानाराम महाराज सहित महात्माओं की मौजूदगी एवं यज्ञाचार्य वेदमूर्ति डॉ.नारायण उपाध्याय एवं महायज्ञ पर्यवेक्षक आचार्य एवं पूर्व अध्यक्ष वेदविभाग संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय काशी हिंदू विश्व विद्यालय के प्रो.±दयरंजन शर्मा के साçन्नध्य में सुबह छह श्री ब्रह्मात्मक शतकुण्डीय महायज्ञ प्रारंभ होगा। इसमें एक सौ प्रधान यजमान व दो सौ यजमान भाग लेकर अध्यात्मक नगरी काशी के वेदपाठी विद्वान ब्रह्माभट्ट ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहूतियां देंगे।

इसके अलावा राजपुरोहित समाज के यज्ञोपवित धारण किए हुए 1100 संस्कारित साधक प्रतिदिन सुबह आठ से बारह बजे तक 11 करोड़ श्री ब्रह्मा महामंत्र का जाप करेंगे। तीर्थ पर प्रतिदिन दोपहर 3.30 से सांय 7.30 बजे तक श्री ब्रह्माभागवत कथा का आयोजन होगा।

राजपुरोहित समाज के युवा संत वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज कथा का वाचन करेंगे। 26 अप्रेल को तीर्थ पर सुबह आठ से दस बजे तक श्री ब्रह्मासावित्री शतद्रव्य महाअभिषेक पूजनोत्सव एवं रात्रि जागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।मूर्घन्य विद्वान विविध प्रकार के शत द्रव्यों से ब्रह्माजी एवं सावित्रीजी के विग्रह पर अभिषेक करेंगे।

27 अप्रेल शुक्रवार को तीर्थ पर विद्वान आचार्य सुबह आठ से दस बजे तक ब्रह्मर्षि खेतारामजी की प्रतिमा पर वैदिक मंत्रों द्वारा अभिसिंचित 1001 कलशों से दिव्य महाअभिषेक करेंगे। इस महोत्सव आयोजन को लेकर ब्रह्माजी का मंदिर, बैकुण्ठ धाम,ब्रह्म सरोवर सहित तीर्थ के समूचे परिसर को बिजली के रंगीन बल्बों,रंगारंग फर्रियों से आकर्षक रूप में सजाया गया है।

मेला सा माहौल
सोमवार से ब्रह्मधाम पर प्रारंभ होने वाले सात दिवसीय महामहोत्सव को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की जारी आवक पर यहां मेला सा माहौल नजर आया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गादीपति तुलसाराम महाराज के साçन्नध्य व वेदांताचार्य ध्यायानाराम महाराज के निर्देशन में तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री भंवरसिंह कनाना सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य,व समाजसेवी, गणमान्य लोग जुटे हुए हैं।

रात्रि जागरण आयोजित
तीर्थ पर शनिवार रात गादीपति तुलसाराम महाराज के साçन्नध्य में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायक सुजाराम एण्ड पार्टी ने गणेश वंदना, गुरू महिमा आधारित भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। देर रात तक चले इस आयोजन में ट्रस्ट उपाध्यक्ष मंगलसिंह कालूड़ी, सुल्तानसिंह बावड़ी, महामंत्री भंवरसिंह कनाना, कोषाध्यक्ष विरधीचंद समदड़ी, पूर्व महामंत्री मनफूलसिंह आड़सर, जोगराजसिंह जुडिया, गिरधारीलाल राजपुरोहित, रामलाल राजपुरोहित, नारायणसिंह गादेरी, रमेश कालूड़ी, शंकरसिंह बीसू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मनफूलसिंह राजपुरोहित ने गुरू खेताराम महाराज के जीवन व तप त्याग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

वाहन रैली का स्वागत किया
जोधपुर से रवाना होकर ब्रह्मधाम पहुंची वाहन रैली का भावभीना स्वागत किया गया। महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, विक्रमसिंह घंटियाला, प्रतापसिंह लूणी, श्रवणसिंह सिमरखिया के नेतृत्व में करीब 350 से ज्यादा चारपहियंा वाहनों में श्रद्वालु जयकारे लगाते हुए शहर की सड़कों से होते हुए ब्रह्मधाम पहुंचे। तीर्थ न्यास की ओर से उनकी अगवानी कर स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें