मंगलवार, 24 अप्रैल 2012

आज़ादी के पेंसठ साल बाद बाड़मेर में सभी पदों पर महिला राज

आज़ादी के पेंसठ साल बाद बाड़मेर में सभी पदों पर महिला राज 

बाड़मेर भारत वर्ष में सबसे पिछड़ा जिला माना जाने वाला बाड़मेर मे आज सभी परमुख पदों पर महिलाए काबिज हो गयी हें महिला सशक्तिकरण की और जिले में शुभ संकेत हें ,कभी बाड़मेर महिला शिक्षा में ना केवल पिछड़ा था अपितु महिलाओं की समाज में दयनीय स्थति थी ,पर्दा पर्था,समाज की बंदिशों में शामिल होने के कारण महिलाये घर की चोखट से बहार नहीं निकल पति थी .सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में पुरुषो का ही दबदबा रहा गाहे बगाहे राजनीतिक पदों पर जरूर महिलाओं की निचले पदों पर नियुक्तिया पंचायत राज में आरक्षण के बाद नसीब हुई मगर प्रशासनिक पदों पर महिला अधिकारी की नियुक्ति असंभव सी लग रही थी मगर पिछले दो सालो में बाड़मेर जिले में महिला अधिकारियो की ही नियुक्ति ने जिले में नई चेतना का संचार हुआ  बाड़मेर में सर्व प्राथन शशि शर्मा उप खंड अधिकारी  पद पर नियुक्त हुई तब लोगो की सोच में कुछ परिवर्तन आया स्थानीय लोग अधिकारी के  पास जाने में संकोच करते मगर धीरे धीरे लोग जाने लगे इसके बाद गुड़ा मालानी एस ड़ी एम पद पर विनीता सिंह की नियुक्ति हुई सिवाना बी ड़ी ओ  पद पर अभिलाषा की नियुक्ति हुई इसके बाद तो जिले के प्रथम प्रशासनिक पद जिला कलेक्टर के पद पर डॉ वीणा प्रधान की नियुक्ति ने महिलाओ के होंसले बुलंद किये ,चूँकि राजनीति पदों में जिला प्रमुख पद पर श्रीमती मदन कौर ,प्रधान पद पर श्रीमती ढाई देवी चौहटन प्रधान पद पर श्रीमती सम्मा बानो ,नगर पालिका अध्यक्ष पद पर श्रीमती उषा जैन काबिज हें मात्र एक प्रमुख पद जिला पुलिस अधीक्षक पद पर पुरुष आधिकारी नियुक्त थे मगर हाल ही में राज्य सरकार ने जिला पुलिस अधीक्षक पद पर महिला अधिकारी लावली सिंह कटियार की नियुक्ति कर जता दिया की अब थार रेगिस्तान के इस जिले में महिला  राज स्थापित हो गया हें नयी पुलिस अधीक्सक उत्तर प्रदेश के कानपुर की निवासी हें १९८० में जन्मी कटियार कुर्मी क्षत्रिय हें ,नयी पुलिस अधीक्षक से आम जनता को बड़ी उम्मेदे हें ,सिवाना में भी उप खंड अधिकारी पद पर श्री मति चंचल  वर्मा की नियुक्ति हुई हे ,बाड़मेर जिले के सभी परमुख पदों पर महिलायों की नियुक्ति ने महिला राज का आगाज़ कर दिया ,देखे महिलाए बाड़मेर की किस्मत कितना बदल पाती हें 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें