शनिवार, 14 अप्रैल 2012

मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज

मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज

जयपुर। झांड़-फूंक के नाम पर एक तांत्रिक द्वारा मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने तथा उसके गर्भवती हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आमेर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

किशोरी के परिजनों ने तांत्रिक पर इलाज के नाम पर डेढ़ महीने तक उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडिता के परिजन ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री मानसिक रोगी थी। उसके इलाज के लिए किसी ने खाटूश्यामजी के समीप रहने वाले तांत्रिक रेनवाल निवासी महेश जोशी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तांत्रिक से फोन पर संपर्क किया तो उसने घर पर आकर ही इलाज करने की बात कही। एक दिन वह उनके घर आ गया और रात को पूजा की बात कहते हुए सभी परिजनों के घर से बाहर जाने को बोला।

पीडिता के परिजन इससे सहमत हो गए और पूजा की अनुमति दे दी। रात को तांत्रिक ने पीडिता को नशीला पेय पदार्थ पिला बेहोश कर दिया और फिर दुष्कर्म किया। सुबह तक पीडिता अचेत रही। इसके बाद भी आए दिन तांत्रिक उससे दुष्कर्म करता रहता था। इस दौरान पीडिता का रोग और बढ़ता गया, परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए तो उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। तब पीडिता के परिजनों ने तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें