शनिवार, 14 अप्रैल 2012

खूबसूरती पर मत जाइए, मैडम सुल्तानपुर की कड़क एसपी हैं....

 

सहारनपुर। 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह के तेवर उनकी खाकी वर्दी की तरह ही कड़क है। फरियादियों के लिए तो उनका रुख काफी नर्म है मगर अपराधियों के साथ वो बिल्कुल भी नर्मी नहीं बरततीं।
 

हाल ही में सुल्तानपुर की बागडोर संभालने वाली अलंकृता सिंह कि किसी जिले के पुलिस अधीक्षक के रुप में यह पहली पोस्टिंग है। इससे पहले वो गौतमबुद्ध नगर में अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पोस्टेड थीं।
 

अलंकृता सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर में तैनाती के दौरान उनका फोकस यहां की पुलिस व्यवस्था को टेकनिकली एडवांस करने का होगा। कार्यभार संभालते ही अलंकृता ने जिले की पुलिस के लिए विशेष वेबसाइट डिजाइन कराने के आदेश दे दिए हैं जो एक हफ्ते के भीतर लांच कर दी जाएगी। अलंकृता ने कहा कि सुल्तानपुर पुलिस अब ईमेल से मिली शिकायतों पर भी कार्रवाई करेगी।
 

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के बारे में अलंकृता ने कहा कि यह कहना गलत है कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है बल्कि महिलाएं अब खुलकर अपने खिलाफ हो रहे जुर्म का विरोध कर रही हैं और रिपोर्ट दर्ज करा रही हैं। इससे जाहिर है कि अब जागरुकता बढ़ी है। मैं खुद महिला हूं इसलिए मेरा फोकस भी यही होगा कि जिले में महिलाओं के प्रति अपराध बिलकुल समाप्त हो जाए।
       


अलंकृता सिंह की स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक इंटर कॉलेज से हुई। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मैथमेटिक्स में एमएससी भी किया है। उनको सिविल सर्विस में जाने की प्रेरणा उनके पिता और उनकी एक दोस्त से मिली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें