बुधवार, 25 अप्रैल 2012

रामदेवरा में बाराती महिलाओं के गहने चोरी


रामदेवरा में बाराती महिलाओं के गहने चोरी 

कान के गहने उतारते समय महिला के जाग जाने पर भाग निकले चोर, पोकरपुरा में भी दो जगह हुई चोरी



पोकरण  बेखौफ चोरों ने सोमवार रात रामदेवरा में आई बारात को निशाना बनाया। बारात में आई महिलाओं के जेवरों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस बीच जाग हो जाने पर चोर भाग निकले। वहीं पोकरपुरा में भी दो जगह चोरों ने धावा बोल गहने पार कर दिए। चोरी गए आभूषणों की कीमत आठ लाख रुपए बताई जा रही है। 
loading... 

रामदेवरा में सोमवार को हुकमसिंह के पुत्र की शादी का समारोह था। समारोह के बाद दूल्हे की मां रेखा तथा विरमदेवरा से समारोह में शामिल होने आई लीला पत्नी तुलछसिंह अलग कमरे में तथा अन्य बाराती दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी बीच चोर महिलाओं के कमरे में घुस गए और गहने उतारनेे लगे। लीला देवी के कानों के गहने उतार ही रहे थे कि वह जाग गईं। उनके चिल्लाने पर पास के कमरे में सो रहे बाराती जाग गए। बारातियों ने चोरों को पकडऩे का प्रयास भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे भागने में सफल रहे। काफी दूरी तक बाराती भी उनके पीछे लगे रहे। 



आठ लाख के गहने पार

चोरों ने लीला की रखड़ी, गले की कंठी, दाएं कान की टोटी व पता वहीं रेखा की गले की कंठी तथा दाहिने कान के लौंग पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पोकरपुरा में बीरमादेवी की रखड़ी, तिलाकिया तोड़ लिया। डूंगरराम की सदूंक से चोरों ने चांदी का भुजबंध, रखड़ी, बिछड़ी तथा अंगूठी चुराई। इन सभी सामान की कीमत लगभग आठ लाख रुपए बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें