सोमवार, 30 अप्रैल 2012

विधायक के नौकर ने करा लड़की से रेप!

विधायक के नौकर ने करा लड़की से रेप!

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में रविवार रात बसपा विधायक जुगलकिशोर के नौकर ने कथित रूप से एक 15 वर्षीय बालिका को अगवा करके विधायक के घर ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

घटना के समय विधायक और उनके परिजन घर पर नहीं थे। कथित दुराचार का शिकार हुई लड़की के पिता रामनरेश ने पुलिस को बताया है कि रविवार रात जब उसकी बेटी एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी, तब बसपा विधायक के नौकर ने उसे तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। उसे विधायक के घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।

रामनरेश ने दावा किया है कि खोज करने पर उसे उसकी बेटी आज सुबह बसपा के विधान परिषद सदस्य (विधायक) के घर पर बेहोशी की हालत में मिली। मौके पर नौकर भी मौजूद था। जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बसपा विधायक जुगलकिशोर कुछ दिनो से सपरिवार शहर के बाहर गए हुए है और घर पर केवल उनके नौकर ही मौजूद हैं। इस बीच जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया है कि कथित दुराचार की शिकार लड़की के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें