शुक्रवार, 27 अप्रैल 2012

पुरोहित समाज से आशीर्वाद लेने आई हूं: वसुंधरा






पुरोहित समाज से आशीर्वाद लेने आई हूं: वसुंधरा

ब्रह्मात्मक महायज्ञ व संस्कारशाला के दर्शन किएस्वागत के लिए भाजपाइयों में लगी रही होड़

बालोतरा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजपुरोहित समाज के चूंदड़ी ओढ़ाने पर कहा कि मैं आपकी चूंदड़ी की लाज रखूंगी, यह वादा करती हूं। उन्होंने ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज के बारे में कहा कि ऐसा निर्मल स्वभाव, अपनत्व मैंने कहीं नहीं देखा। उन्होंने कहा कि संत महात्मा ही छत्तीस कौम को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। गौ रक्षा के लिए उनकी सरकार ने बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि आज गौवंश की स्थिति खराब है।

ट्रस्ट मंडल ने दिया स्मृति चिह्न :कार्यक्रम के बाद ब्रह्मधाम ट्रस्ट मंडल की ओर से वसुंधरा राजे को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कनाना सहित पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण कर परंपरानुसार स्वागत किया गया।
स्वागत को उमड़े भाजपा कार्यकर्ता

बालोतरा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर के ब्रह्मधाम आसोतरा आगमन से पूर्व हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा।

बालोतरा भाजपा नगर महामंत्री बाबूलाल ओस्तवाल, भाजपा युवा मोर्चा के देवेन्द्र लेघा व दिनेश विश्नोई ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ हेलीपैड पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। वसुंधरा ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर तैयार रहने का आह्वान किया। राजे ने 2012 के बजट पर किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए जनता के साथ अहित होने पर रोष जताया। इस अवसर पर पूर्व गृह राज्यमंत्री अमरा राम चौधरी, मदन चौपड़ा, उद्योग महामंत्री महावीर चौपड़ा, प्रियंका चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष महेश बी चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री चंद्रशेखर छाजेड़, जिला महामंत्री कैलाश चौधरी, नगर मंडल उपाध्यक्ष पुष्पराज चौपड़ा, अमराराम सुंदेशा, युवा नेता प्रकाश माली, अरुण सालेचा पार्षद, गोपाल पारीक, शहर अध्यक्ष लक्ष्मण गहलोत, ग्रामीण अध्यक्ष मुल्तानसिंह राजपुरोहित, अर्जुनराम चौधरी, कैलाश महेश्वरी, चन्द्र प्रकाश राठी, ललित चौहान, महेन्द्र सिंह गोलिया, रूपाराम प्रजापत, राजेन्द्रसिंह, भवानीसिंह राजपुरोहित, रमेश प्रजापत, गोविंद मेघवाल, रोहित सोलंकी पार्षद, जेठू सिंह, आशा अग्रवाल, दुर्गा सोनी, नेमीचंद माली, नरपत माली, अमरा राम सुंदेशा, रामनारायण चौधरी, मोती सालेचा, मोती चौपड़ा, महावीर चौपड़ा, युवा मोर्चा बालोतरा अध्यक्ष योगेश गहलोत, उपाध्यक्ष विक्रमसिंह चारण, अशोक आचार्य, जगदीश भाटी, महामंत्री बसंत शर्मा, युवा मोर्चा के भरत पंवार सहित कई भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें