शुक्रवार, 27 अप्रैल 2012

यह सरकार विकास के काम छोड़ भाजपा नेताओं के पीछे पड़ी। जनता परेशान, सरकार नींद में

यह सरकार विकास के काम छोड़ भाजपा नेताओं के पीछे पड़ी। जनता परेशान, सरकार नींद में

 

भीनमाल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार विकास के काम छोड़कर केवल भाजपा नेताओं के पीछे पड़ गई है और भाजपा के नेताओं को झूठे मामलों में जेल में डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार पिछले साढ़े तीन साल से मेरे पीछे पड़ी हुई है और किसी भी बहाने मुझे फंसाकर जेल में डालना चाहती है। अपने पूरे भाषण के दौरान उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि पूरे राज्य में कहीं भी चले जाइए न केवल आमजन बल्कि खुद कांग्रेस के कार्यकर्ता और कई बड़े नेता भी इस सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। पूरा राज्य विकास की राह से पिछड़ गया है जनता परेशान हैं और यह सरकार चैन की नींद सो रही है। वे गुरुवार को निकटवर्ती भरूड़ी गांव में आपेश्वर (रोकड़ेश्वर) महादेव और पगलानंद महाराज मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान आयोजित जन सभा को संबोधित कर रही थी। पूर्व सीएम राजे के पहुंचने से पहले ही पूरा पांडाल खचाखच भर चुका था। पूरे जिले से लोग यहां पहुंचे। जैसे ही वसुंधरा राजे पांडाल में पहुंची लोगों ने जोरदार ढंग से उनका अभिवादन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश का किसान दिनों-दिन कमजोर होता नजर आ रहा है।



उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की भांति मुख्यमंत्री गहलोत भी प्रदेश में किसानों के आत्महत्या की घटनाओं का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष द्वारा किसानों के मुआवजा देने का मामला जोर-शोर से उठाने के बावजूद सरकार द्वारा कोई सहायता नहीं दी गई। जबकि पिछली सरकार में शीघ्र ही घोषणा कर मुआवजा प्रदान किया गया था। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि प्रदेश में भले मुख्यमंत्री के रुप में अशोक गहलोत राज कर रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रदेश का किसान और महिला आज भी वसुंधरा राजे को ही मुख्यमंत्री के नाम से पुकारते हैं। इस अवसर पर मुंबई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राज के पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायणसिंह देवल, विधायक पूराराम चौधरी, भाजपा नेता महेन्द्र पुरोहित, भाजपा पशुपालन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष खेमराज देसाई, पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग, मुंबई महिला जन चेतना समिति की अध्यक्ष राधिका राजपुरोहित, रविन्द्र सिंह बालावत, जिला परिषद सदस्य गिरधर कंवर और चिंरजीलाल दवे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजू सांखला, जालोर नेता प्रतिपक्ष मंजू सोलंकी, जिला परिषद सदस्य पुखराज चौधरी, पार्षद हरिया देवासी, भाजपा नेता महेन्द्रसिंह राव, भारताराम देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन, मुकेश खंडेलवाल, नगराध्यक्ष दिनेश दवे, महामंत्री जोरावरसिंह राव, सुरेश बंजारा, पूर्व अध्यक्ष गुमानसिंह राव, केके सेठ, चतुरभुज याज्ञी, मंडलाध्यक्ष जालम सिंह सोंलकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जीनगर समाज के लोगों ने सांैपा ज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सांचौर से आए जीनगर समाज के लोगों ने पूर्व सीएम को ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका द्वारा फर्जी पट्टा जारी करने की शिकायत कर बताया कि इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सात दिन से धरना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिस पर सिंधिया ने उनके निजी सचिव को लिखवाते हुए कलेक्टर से बात करने की बात कही।

राज्य सरकार मुझे जेल भेजना चाहती है : राजे

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर लगाए राज्य को पिछड़ेपन की ओर ले जाने के आरोप

भीनमाल. पूर्व मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट करते भाजपा नेता।

मंदिर में मत्था टेका और मांगी मन्नत

भरुड़ी पहुंचकर वसुंधरा राजे ने सबसे पहले महादेव मंदिर में धोक लगाकार मन्नत भी मांगी। वे सवेरे करीब साढ़े 11 बजे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर और भाजपा मुंबई प्रदेशाध्यक्ष राज के पुरोहित के साथ हेलिकॉघ्टर से भरूड़ी पहुंची। यहां हेलीपेड पर सांसद देवजी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायणसिंह देवल, विधायक पूराराम चौधरी, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नेता महेंद्र पुरोहित और राधिका राजपुरोहित के नेतृत्व मेंउनका स्वागत किया गया। यहां से रवाना होकर वे कार्यक्रम स्थल पहुंची और प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। इसके बाद आपेश्वर महादेव व पगलानंद महाराज मंदिर में धोक लगाकर मन्नतें मांगी।

भीनमाल. भरूडी गांव में सभा को संबोधित करती पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें