रविवार, 1 अप्रैल 2012

आज से जीना और महंगा

आज से जीना और महंगा

नई दिल्ली। नया वित्त वर्ष आम आदमी का जीना और महंगा कर देगा। रविवार से कई रोजमर्रा की जरूरी चीजें और महंगी हो जाएंगी। घर के किराना से लेकर होटल का खाना और फोन पर बातें करने से लेकर कहीं आना-जाना, सब के दाम बढ़ जाएंगे। हालांकि, तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम बढ़ाने का फैसला फिलहाल तो टाल दिया है, लेकिन पूरी आशंका है कि इस माह इसमें वृद्धि हो जाएगी।

एसी का सफर लाएगा पसीना

रेल बजट में वातानुकूलित प्रथम और द्वितीय श्रेणी की बढ़ाई गई किराया दरें रविवार से लागू हो जाएंगी। पूर्व में आरक्षण करा चुके यात्रियों से ट्रेन में बकाया राशि वसूली जाएगी। आरक्षण चार्ट में बकाया राशि का उल्लेख किया जाएगा। रेल प्रशासन ने औचक जांच के लिए मंडल स्तर पर जांच दल गठित किए हैं। किराया एसी-1 में 30 पैसे प्रति किमी और एसी-2 में 15 पैसे प्रति किमी की दर से बढ़ाया गया है। इसके अलावा किराए में 2 प्रतिशत सेवाकर की दर भी जोड़ी जाएगी।

खाना-बतियाना महंगा, पेट्रोल पर फैसला आज

सेवा कर 2त्न बढ़ने से अधिकतर सेवाएं महंगी हो जाएंगी। होटल में खाना-ठहरना, जिम, कोचिंग, फोन बिल, इंश्योरेंस पर असर होगा। उधर, जले पर पेट्रोल के दाम रविवार को बढ़ सकते हैं। तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की दर में वृद्धि टाल दी। रविवार को कीमतों की समीक्षा होगी। दाम 3 से 5 रू./ली. तक बढ़ने के कयास हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें