बुधवार, 18 अप्रैल 2012

ब्‍वॉयफ्रेंड ने रेप किया और लड़की को बंद कर चला गया कॉलेज

 

अहमदाबाद.निरमा यूनिवर्सिटी में डिप्‍लोमा कोर्स कर रही एक लड़की के साथ बलात्‍कार के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने वारदात की कहानी बयां करते हुए कहा है कि लड़की का रेप केवल उसके ब्‍वॉयफ्रेंड ने ही किया था, न कि उसके साथियों ने भी। यानी लड़की का सामूहिक बलात्‍कार नहीं हुआ है।

पुलिस ने लड़की के बयान के हवाले से बताया है कि उसने विनय को 3-3.5 तोले का सोने का एक गहना दिया था। लड़के ने कहा था कि वह इस जेवर से दोगुना पैसे कमाएगा। नौ अप्रैल को लड़की ने विनये से गहना वापस मांगा। इस पर वह लड़की को रिजॉर्ट ले गया और वहां उसका बलात्‍कार किया। इससे पहले विनय के दो दोस्‍त भी वहां आए थे, लेकिन वे उससे मिल कर तुरंत चले गए। इस बीच, लड़की ने घर जाने की बात कही तो विनय ने उसे धमकी दी कि वह उसे उसके जेवर नहीं लौटाएगा और जान से मार भी देगा। डर के मारे लड़की को रिजॉर्ट में विनय के साथ रहना पड़ा। तड़के तीन बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने खुद को नंगा पाया।

लड़की ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो विनय ने उसके बाल काट दिए और मोबाइल सिम छीन लिया। उसने उसे कमरे में बंद कर दिया और खुद कॉलेज चला गया। शाम को लौटने के बाद उसने अपने एक दोस्‍त को बुलाया। फिर तीनों दोस्‍त की बाइक पर बैठ कर चांदखेड़ा गए। वहां लड़की को जबरन गर्भनिरोधक गोली खिलाई गई। फिर वे लड़की को एलिसब्रिज पर ले जा कर नदी में कूद कर जान देने के लिए कहने लगे। पर लड़की ने मना कर दिया।

कल लड़की के सामूहिक बलात्‍कार की खबर आई थी, लेकिन पुलिस को दिए गए उसके बयान से अलग कहानी बयां हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें