शुक्रवार, 13 अप्रैल 2012

कैरी नहीं डाल पाएगी ओबामा पर डोरे!

कैरी नहीं डाल पाएगी ओबामा पर डोरे!

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर डोरे डालने वाली अभिनेत्री कैरी वाशिंगटन अब व्हाइट हाउस में नहीं घुस पाएगी। अमरीकी राष्ट्रपति के पत्नी ने कैरी के व्हाइस हाउस में घुसने पर बैन लगा दिया है। एक समाचार पत्र के मुताबिक हॉलीवुड एक्ट्रेस कैरी वाशिंगटन अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से फ्लर्ट कर रही थी। मिशेल ओबामा को जब इसकी खबर लगी तो उन्होंने एक्ट्रेस के व्हाइट हाउस में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया। बताया जा रहा है कि मिशेल ओबामा के पास उन महिलाओं की सूची है जिनको अमरीकी राष्ट्रपति से दूर रखना है। इस सूची में स्कारलेट जॉनसन का नाम भी शामिल है।

हालांकि व्हाइट हाउस ने इस खबर को मनगढ़ंत बताया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने डेली मेल को बताया कि यह खबर 100 फीसदी गलत है। कैरी वाशिंगटन कला और मानवता पर राष्ट्रपति की ओर से बनाई गई समिति में मानद पद पर है। 35 साल की कैरी वाशिंगटन डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ी हुई है। 2008 में उसने ओबामा के लिए प्रचार भी किया था। कैरी ने एक प्ले में ओलिविया पोप का किरदार निभाया था। इसमें उसने क्राइसेस मैनेजमेंट फर्म में टफ बॉस बनी थी। प्ले के फर्स्ट पार्ट में यह खुलासा किया जाता है कि पोप का काल्पनिक अमरीकी राष्ट्रपति फिट्जेराल्ड ग्रांट से लंबे समय से अफेयर चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें