सोमवार, 30 अप्रैल 2012

फेरों के बाद ससुराल पहुंचने से पहले ही मां बनी दुल्हन

 

राजपुर (अशोकनगर)। यह खबर आपको चौंका सकती है कि फेरों के बाद दुल्हन ससुराल भी नहीं पहुंची थी कि बीच रास्ते में ही उसने शिशु को जन्म दे दिया। यह घटना रविवार को कचनार थाने के तहत महूआलमपुर चकपुरा में हुई। यहां एक परिवार में तूमैन के पास स्थित जुगया गांव से 28 अप्रैल को बारात आई थी। बारात आगमन पर रीति रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न हुआ और बाकायदा दुल्हन की विदा भी हो गई।



बच्ची को दिया जन्म



बारात महूआलमपुर से थोड़ी दूर पहुंची ही थी कि दुल्हन के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ और कोई कुछ समझ पाता इसके पहले ही उसने बच्ची को जन्म दे दिया। यह प्रसूति बारात से भरी ट्राली में ही हो गई। इससे अजीबो गरीब स्थिति बन पड़ी। इस घटना के बाद दुल्हन से बच्ची के पिता के बारे में भी जानना चाहा तो उसने बहन के देवर की बात बताई है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।



दिखाई संवेदनहीनता



इस पूरी घटना के बाद दूल्हे ने जो किया वह भी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि भले ही स्थिति कुछ भी हो, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में दूल्हे और उसके परिजनों को महिला की मदद करना थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन लोगों ने दुल्हन के जेवर और चढ़ावे का पूरा सामान अपने कब्जे में ले लिया और महिला को छोड़ गए। यही नहीं थाने में दूल्हे पक्ष की ओर से यह रिपोर्ट भी कर दी कि उन्हें शादी के नाम पर धोखा दिया गया है। पुलिस भी मामले को लेकर उलझन में है, क्योंकि अब तक ऐसी परिस्थिति कभी सामने नहीं आईं।

1 टिप्पणी:

  1. katai theek kiya dulhe paksh le logon ne.kya sara theka ladke paksh ke logo ne hi le rakha hai mahanta dikhane ka. ek kulta ladki ko dhokhe se gale bandh diya aur upar se ye ummed ki wo achchhi dikhaye. jo log aisa kah rahe hain, unke apne sath aisa hi ho, tab pata chale.

    जवाब देंहटाएं