रविवार, 8 अप्रैल 2012

कॉलेज छात्रा के साथ की छेड़छाड़, जैन मुनि को जेल

 

मुंबई. कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी करने के मामले में गिरफ्तार जैन मुनि मनोहरमुनि महाराजसाहेब (65) को विक्रोली कोर्ट से जमानत मिल जाने के बावजूद जेल जाना पड़ा है।
पुलिस उपायुक्त संजय शिंत्रे ने बताया कि अदालत ने जैन मुनि को 15 हजार रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया था, परंतु मुंबई में उनका कोई भी निवासी पता न होने की वजह से उन्हें ठाणे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त शिंत्रे ने बताया कि जैन मुनि मनोहरमुनि महाराजसाहेब के खिलाफ शुक्रवार की रात सोमैया कॉलेज(चेंबूर) की छात्रा ने मुलुंड पुलिस स्टेशन में छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था।
शिकायतकर्ता छात्रा का आरोप था कि मुलुंड (प.), सेवाराम लालवाणी रोड स्थित श्री मुलुंड वर्धमान स्थानकवासी जैन उपाश्रय में उसे उसके पिता जैन मुनि के पास ले गये थे।
बताया जाता है कि शिकायतकर्ता छात्रा मानसिक रूप से बीमार रहती थी। जिसकी वजह से उसके पिता उसे जैन मुनि के पास इलाज के लिए ले गये थे। छात्रा का आरोप है कि इलाज करने के नाम पर जैन मुनि से उसे अपने करीब बैठाया और उसके पिता को बाहर जाने को कहा।

इसके बाद मुनि ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और इसकी जानकारी किसी को न देने के लिए धमकाया भी। हालांकि छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जैन मुनि के खिलाफ शुक्रवार की रात ही छेड़खानी करने, धमकी देने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया, परंतु मुंबई के जैन समाज में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।

कई लोग इस घटना को जैन मुनि को फंसाने और बदनाम करने की साजिश भी बता रहे हैं। चूंकि शिकायतकर्ता छात्रा मानसिक रोगी है, लिहाजा उसके द्वारा लगाये गये आरोप को लेकर जैन समाज के लोगों में अलग-अलग राय है।

2 टिप्‍पणियां:

  1. muje lagta ki ye jain sant ko badnam karne ki sajish hai ,jain sant aise hi nahi ban sakte uske liye veragya ki jarurat rahti hai,ladki mansik pdit hai mangadhat aarop hai jo bhi galat hai va jain kahne ke layak hi nahi hai jain dharm ke liye kalank hai kala dhabba hai

    जवाब देंहटाएं
  2. jain muni65 sal ke hai kam se kam mere idea se bachpan me hi vo sadhu ban gaye the.kam se kam apni veragya jiwan ke 35 se 40 sal ka unka sadhu jiwan hoga manane vali bat ho hi nahi sakti ladki vo unke parivar vale sant ko badnam kar rahe hai aisa lagta hai

    जवाब देंहटाएं