मंगलवार, 24 अप्रैल 2012

सौर परियोजना के लिए कर्ज देगा एडीबी

 

जैसलमेर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने रिलायंस पावर को 10.3 करोड़ डॉलर का कर्ज दिए जाने की आज घोषणा की। यह कर्ज राजस्थान के जैसलमेर जिले में 100 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र के लिए है। एडीबी के महानिदेशक (क्षेत्रीय और सतत विकास विभाग) एस चंदर ने कहा, 'एडीबी रिलायंस पावर की 100 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजना के लिए वित्त पोषण देने पर सहमत हुआ है।'

यह सौर परियोजना एशिया की सबसे बड़ी परियोजना है। परियोजना मई 2013 में पूरी होने की संभावना है। इस पर 41.5 करोड़ डॉलर का खर्च आएगा। एडीबी के अलावा अन्य एजेंसियां तथा स्थानीय वित्तीय संस्थान परियोजना को वित्त सुविधा उपलब्ध कराएंगे। रिलायंस पावर की यह पहली सौर ऊर्जा परियोजना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें