शनिवार, 28 अप्रैल 2012

जयपुर: राज्य आयोजना बोर्ड मे 5 मंत्री मेंबर बने

 

जयपुर।। राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर राज्य आयोजना बोर्ड में 5 मंत्रियों को सदस्य बनाया गया है। जबकि दो पूर्व मंत्रियों की सदस्यता समाप्त कर दी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हेमाराम चौधरी, मंत्री राजस्व, उपनिवेशन और जल संसाधन विभाग को पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के स्थान पर बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। इसी प्रकार पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल के स्थान पर बृजकिशोर शर्मा मंत्री प्राथमिक, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा, भाषा और भाषायी अल्पसंख्यक और देवस्थान को राज्य आयोजना बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है।

उन्होंने बताया कि शांति धारीवाल मंत्री नगरीय विकास और आवासन, स्वायत्त शासन, विधि और विधिक, संसदीय मामलात और निर्वाचन विभाग, भरत सिंह सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा जितेन्द सिंह मंत्री ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग वर्तमान पदानुसार राज्य आयोजना बोर्ड के सदस्य रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें