शनिवार, 14 अप्रैल 2012

सत्यमेव जयते स्टार प्लस और डीडी 1 पर

मुम्बई। आमिर खान का पहला टीवी शो सत्यमेव जयते न सिर्फ निजी चैनल पर टेलिकास्ट होगा बिल्क इसे दूरदर्शन पर भी प्रसारित किया जाएगा। परफैक्शनिस्ट आमिर खान का यह अनोखा टीवी शो एक नया ट्रेंड सैट करने जा रहा है। आज तक कोई भी शो एक साथ दो चैनल्स पर प्रसारित नहीं हुआ है। 
आमिर का पहला टीवी शो 6 मई रविवार सुबह 11 बजे स्टार प्लस और डीडी 1 पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो के पीछे स्टार प्लस का हाथ है। यही नहीं इस शो को स्टार के प्रादेशिक भाषा चैनल जैसे माराठी, बंगाली में भी दिखाया जाएगा। शो का इब्ड वर्जन चार साउथ इंडियन लैंग्वेज चैनल तमिल, तेलगू,मलयालम और कन्नड़ में भी प्रसारित होगा।

आमिर खान के अनुसार ऎसा करने के पीछे एक सबसे बड़ा कारण यह है कि आज भी हमारे देश में कई ऎसे गांव है जहां लोगों के पास केबल कनैक्शन नहीं है। यह शो साधारएा आदमी और उसकी समस्याओं से जुड़ा हुआ है तो उस तक यह र्काक्रम पहुंचना चाहिए। आमिर स्टार प्लस का धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंने उन्हें ऎसा अनोखा कदम उठाने दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें