शनिवार, 31 मार्च 2012

बच्चन ने 'डिपार्टमेंट' में मारी लालू की नक़ल!

 

महानायक अमिताभ बच्चन राम गोपाल वर्मा की आनेवाली फिल्म डिपार्टमेंट में नजर आएंगे| इस फिल्म में उनका लुक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से प्रेरित नजर आ रहा है|

वैसे उनके लुक में फिल्म सरकार में उनके द्वारा निभाए गए किरदार सुभाष नागरे की भी झलक भी नजर आ रही है|

डिपार्टमेंट में बिग बी उत्तर प्रदेश के भ्रष्ट राजनेता की भूमिका में नजर आएंगे| अमिताभ ने इस किरदार को निभाने के लिए वहां की स्थानीय भाषा,पहनावे, और हेयर स्टाइल को अपनाया है जैसी वहां के रहवासी यादव अपनाते हैं|

एक सूत्र के मुताबिक बच्चन सर इस फिल्म में एक भ्रष्ट राजनेता की भूमिका में हैं जो पैसों और पोजीशन के लिए किसी भी हद तक जा सकता है| इसके अलावा वह माफिया, अंडरवर्ल्ड और आतंकी गतिविधियों में लिप्त है|

इस सूत्र ने इस बात से इंकार से कर दिया की बिग बी का लुक लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता है| उन्होंने कहा, बिग बी के बाल जरूर लालू जी जैसे हैं मगर उनक किरदार उनके जैसा नहीं है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें