शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

नौवीं कक्षा की छात्रा मां बनी

नौवीं कक्षा की छात्रा मां बनी

देहरादून। मसूरी में सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा मां बन गई है। छात्रा ने शुक्रवार को एक कन्या को जन्म दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


अरूणाचल प्रदेश की 16 साल की किशोरी केंद्र सरकार द्वारा तिब्बतियों के लिए संचालित किए जाने वाले एक स्कूल के होस्टल में रहती है। उसने शुक्रवार को अस्पताल में कन्या को जन्म दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पेट में तेज दर्द की शिकायत पर किशोरी को अस्पताल ले जाया गया।


कन्या के जन्म के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पूछे जाने पर किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके हिमाचलप्रदेश में एक लड़के के साथ संबंध बने थे। वह पिछले साल जून में छुटि्टयों में हिमाचल गई थी। अब पुलिस किशोरी के बयान की सचाई जानने के लिए उस लड़के से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। किशोरी के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। अभी पुलिस ने इस बारे में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस स्कूल व होस्टल अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है कि उन्होंने क्यों किशोरी के गर्भवती होने की बात छिपाई।


पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि स्कूल या होस्टल के कुछ कर्मचारी इस मामले में शामिल हो सकते हैं और किशोरी उनके दबाव में ही ऎसा बयान दे रही हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें