गुरुवार, 14 जुलाई 2011

मानवेंद्र सिंह ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

मानवेंद्र सिंह ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा 

कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ सुनी समस्याएं 
बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद मेजर मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को सिणधरी व भूका भगतसिंह सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। वहीं सिणधरी डाक बंगले में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।

बैठक के दौरान जिले की कार्यकारिणी बनाई गई। इस पर कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी बनाते समय सिणधरी ब्लॉक के पुराने कार्यकर्ताओं व जाति वर्ग की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।

कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने सिणधरी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को जिले की कार्यकारिणी से जोडऩे की बात कही। ग्रामीणों ने सिंह से सिणधरी को नर्मदा नहर से जोडऩे की मांग की। इस अवसर पर विक्रमसिंह, जबरसिंह, पारस खंडेलवाल, गोरधन सिंह राजपुरोहित, जयराम प्रजापत, सुमेर सिंह सोढ़ा व रूपा राम सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें