शुक्रवार, 15 जुलाई 2011

एक शख्स ने किया अनोखा निकाह,

कौशाम्बी। आप शादियों में खूब गए होंगे, लेकिन क्या कभी किसी मुर्गी और इंसान की शादी में गए हैं। नहीं ना। पर हम आपके एक ऐसी ही शादी के बारे में बताते हैं। यह शादी है मुर्गी और इंसान की। इसमें बाकयादा बारात आई। लोगों ने डांस किया। भोज-भात हुआ। और फिर दुल्हन के साथ निकाह पढ़ा गया। लोग आश्चर्य में थे, तो दूल्हे के परिजन फूले नहीं समा रहे थे। 

दरअसल, सिराथू तहसील के फैजीपुर निवासी साकिर अली सऊदी अरब में रहते हैं। उनके ससुराल वालों ने मजाक-मजाक में मुर्गी के साथ निकाह करने के लिए कहा। उन्होंने गंभीरता से ले लिया। साकिर ने अपने साले से कहा कि बारात धूमधाम से आएगी और मुर्गी के साथ शादी रचाई जाएगी।

फिर क्या था निकाह की तारीख मुकर्र कर दी गई। ससुराल वालों के होश उड़ गए। लोग बेसब्री से इंतजार करने लगे। तयशुदा समय के मुताबिक साकिर की बारात धूमधाम से ससुराल पहुंची। सैकड़ों लोग एकत्रित थे। काजी नूर मोहम्मद ने साकिर और मुर्गी को निकाह पढ़ाकर बंधन में बांध दिया। यह अनोखी शादी अभी चर्चा का विषय बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें