शनिवार, 16 जुलाई 2011

रेप के बाद दरिंदों ने लड़की को गांव में नंगा कर घुमाया

लखीमपुर खीरी। जिले के पिपरी नारायणपुर गांव के एक कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। रेप के बाद दरिंदों ने लड़की को गांव में नंगा कर घुमाया। शर्म से लड़की ने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाली पूजा नाम की लड़की पर प्रधान की बुरी नजर थी। उस पर आरोप है कि 10 जुलाई के दिन मौका पाकर उसने साथियों सहित लड़की को अगवा कर लिया। दरिंदों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। फिर भी मन नहीं भरा था, उसे नंगा कर गांव में घुमाया। इज्जत लुट जाने से दुखी लड़की ने आत्महत्या कर ली।

लड़की के पिता के मुताबिक, उसने इस संबंध में जब रिपोर्ट लिखानी चाही तो पुलिस ने मना कर दिया। पहले आत्महत्या का रिपोर्ट दर्ज किया गया। इस संबंध में एसपी से शिकायत करने पर मामले में रेप संबंधी केस दर्ज किया गया है।

एसपी अमित चंद्र के मुताबिक, लड़की के पिता ने दो तरहीर दर्ज कराई थी। पहले आत्महत्या की फिर रेप की। रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रधान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के शव का दुबारा पोस्टमार्टम होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें