मंगलवार, 12 जुलाई 2011

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा अटलांटिस

world news

वाशिंगटन। अंतरिक्ष यान अटलांटिस चार अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर 12 दिन के मिशन पर पहुंच गया। मिशन के पूरा होने के बाद नासा के अंतरिक्ष कार्यक्रम के एक युग का अंत हो जाएगा। नासा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के साथ अटलांटिस का 12वां मिलन न्यूजीलैंड के पूर्वी समुद्र तट से लगभग 386 किलोमीटर ऊपर दो यानों के परिभ्रमण के साथ पूरा हुआ।
 फ्लोरिडा के केप केनवरल स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने के दो दिन बाद अटलांटिस, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचने वाला 37वां अंतरिक्ष यान बन गया। चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष यान, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र मे अपराह्न चार बजकर 47 मिनट पर प्रवेश किया। वहां पहले से मौजूद तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने यान की पारंपरिक रूप से अगवानी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें