शुक्रवार, 8 जुलाई 2011

नशा, शराब और शबाब की इस मस्ती का भंडाफोड़

लखनऊ। यूपी के कासगंज शहर से रेव पार्टी का एक ऐसा वीडियो मिला है, जिसे देख सनसनी मच गई है। लोगों के होश उड़ गए हैं। इस वीडियों में 21 लड़के और लड़कियां न्यूड डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नशा, शराब और शबाब की इस मस्ती का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। इस वीडियो में ब्रांडेड शराब, गर्भ निरोधक गोलियां, कामोत्तेजक गोलियां और मादक पदार्थ साफ दिखाई दे रहे हैं।

सर्कल अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि, इस पार्टी से चार कंडोम, 42 खाली बीयर की बोतलें, हरियाणा से दो दर्जन व्हिस्की की बोतलें, एक लैपटॉप, और 25 मोबाइल मिला है।

पुलिस बताया कि पार्टी में पकड़े गए 16 पुरुषों में से 11 लोकल के हैं, बाकी पड़ोसी शहरों से आए थे। सभी लड़कियों को दिल्ली से बुलाया गया है। इनकी उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच है। हम बरामद मोबाइल और लैपटॉप में उपलब्ध डेटा की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पार्टी के आयोजकों ने एक मैरिज हॉल किराए पर लिया था, ताकि बाहर से यह पता चल सके कि यहां शादी हो रही है। शादी के कार्यक्रम की आड़ में यहां इतना घिनौना खेल खेला जा रहा था। पर पुलिस के विश्वस्त सूत्रों द्वारा इस खेल का पता चला। पुलिस की एक टीम ने रेड डाल कर इसका भांडाभोड़ किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें