सोमवार, 25 जुलाई 2011

थाने में लगी 'इज्जत' की मंडी, खरीददारों और बिचौलियों का जमावड़ा!


देवरिया। हर व्यक्ति इंसाफ की चाह में पुलिस थाने जाता है। माना जाता है कि यहां उसे न्याय मिलेगा। पर इस थाने में ही एक महिला के साथ सरासर अन्याय का खेल खेला गया। थाना प्रभारी की उपस्थिति में पंचों ने महिला के इज्जत की बोली लगाई। कीमत एक लाख रुपये तय की गई।

जानकारी के मुताबिक, जिले के मईल थाने के बलिया गांव में यूपी पुलिस के एक सिपाही के लड़के का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़के ने शादी का झांसा दे कर लड़की का तीन सालों तक यौन शोषण किया। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव डाला तो लड़का मुकरने लगा। लड़की ने यहा बात अपने घर वालों के बताई। घर वालों के दखल के बाद पंचायत बुलाई गई। थाने में थाना प्रभारी की मौजूदगी में मामले पर चर्चा हुई।

पंचायत ने दोनों परिवारों की मौजूदगी में युवक पक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कहा गया कि इसे दो दिन के अंदर लड़की पक्ष को चुका दिया जाए। इस पंचायत में एक जिला पंचायत सदस्य, दो ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। क्षेत्र के प्रतिष्ठित और जिम्मेदार लोगों के समक्ष एक लड़की के इज्जत की कीमत एक
लाख लगाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें