गुरुवार, 21 जुलाई 2011

दिल्ली के पहाड़गंज के सस्ते होटल विदेशी कॉलगर्ल्स की सेक्स मंडी सा बन गए हैं।




नई दिल्ली । दिल्ली के पहाड़गंज के सस्ते होटल विदेशी कॉलगर्ल्स की सेक्स मंडी सा बन गए हैं।

यहां महंगे होटलों और पॉश कॉलोनियों तक सेक्स रैकेट का धंध फल-फूल रहा है। ऐसा नहीं है कि स्थानीय पुलिस को होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे की जानकारी नहीं है। सैक्स रैकेट में शामिल युवतियों के नेताओं, अभिनेताओं, नौकरशाहों और उद्योगपतियों से संबंध के कारण स्थानीय पुलिस उन पर हाथ डालने के बदले अपनी नौकरी बचाना अधिक जरूरी समझते हैं।


रंग और सेक्स के मामले में भारतीय कॉलगर्ल्स से ज्यादा विदेशी लड़कियों की मार्केट में ज्यादा डिमांड है। मौजमस्ती के भूखे लोग विदेशी कॉलगर्ल पर 8 से 50 हजार रुपए तक एक रात के लिए देने को तैयार रहते हैं।

दिल्ली के गांधी नगर रेडिमेड कारोबार से जुड़े़ एक नामचीन कारोबारी ने दैनिक भास्कर को नाम न छापने के शर्त पर विदेशी कॉलगर्ल के साथ बिताए अपने क्षणों का अनुभव बताया। उन्होंने बताया कि एक बार विदेशी कॉलगर्ल के साथ रात बिताने के बाद इंडियन कॉलगर्ल में कोई दिलचस्पी नहीं रह जाती। वह ड्रिंक से लेकर सिगरेट तक ऐसी कंपनी देती हैं कि जिसे बार-बार अनुभव किया जा सकता है। इसके अलावा इंडियन कॉलगर्ल घर पर मां, बांप बीमार होने की बात कह जल्दी निपटाने की बात में लगी रहती हैं।

दिल्ली के पहाड़गंज, नवीकरीम और करोल बाग के इलाके में बने सस्ते होटलों में रशिया, उज्जेबिकिस्तान, पोलेंड, नेपाल की लड़कियां देहव्यापार के लिए दो से 6 माह की टूरिस्ट वीजा पर आती रहती हैं।

इस बारे में थाना पहाड़गंज के एक ऑफिसर ने अपना नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि होटल में चलने वाले इस देह के धंधे की जानकारी थाने से लेकर उपायुक्त स्तर के अधिकारी को है लेकिन इनके उपर कार्रवाई करते ही इनके एंबेसी से कॉल आ जाते हैं जिससे पुलिस कुछ नहीं कर पाती।

ये विदेशी कॉलगर्ल्स कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर छेड़छाड़, तो कई बार सेक्स डिमांड करने का संगीन आरोप अपने एंबेसी में कर देती हैं। जब बात की जांच की जाती है तो अपने ही विभाग के अधिकारी उन्हें नहीं बख्शते।

इसके अलावा विदेशी लड़कियां स्मैक, चरस, हेरोईन, माराजुआना सभी नशा का सेवन खुलकर करती हैं। यही वजह है कि विदेशी कॉलगर्ल्स की इंडियन कॉलगर्ल्स से ज्यादा डिमांड है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें