शुक्रवार, 15 जुलाई 2011

साइबर कैफे में एक लड़की अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ अश्लील हरकतें कर रही थी, तभी

गोरखपुर। साइबर कैफे में एक लड़की अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ अश्लील हरकतें कर रही थी, तभी मौका ताड़ कर एक लड़के ने एमएमएस बना लिया। उसने एमएमएस के आधार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़की गिड़गिड़ाने लगी और इज्जत की भीख मांगने लगी। इस पर उसने किसी अन्य बड़ी सहेली से सेटिंग कराने की शर्त रखी। लड़की जब नहीं मानी तो, एक दिन वह सरेआम ब्लैकमेल करते हुए छेड़ने लगा। तभी लोगों ने उसको पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, कैंट क्षेत्र के रुस्तमपुर में रहने वाली एक लड़की अपने पुरूष मित्र के साथ साइबर कैफे में गई। वहां केबिन में दोनों अश्लीलता करने लगे। इसी बीच एक लड़के ने मोबाइल से उनकी वीडियो क्लिपिंग बना ली। क्लिपिंग बनाने वाला लड़का, लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। लड़की और उसका दोस्त दोनों डर गए। ब्लैकमेलर लड़के ने उनको सोचने का वक्त दिया।

जब लड़की बाद में उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके कालेज पहुंच गया। लड़की कालेज से जैसे ही निकली। वह उसके पीछे लग गया। एक मॉल के सामने पहुंचते ही उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। लड़की ने शोर मचाया तो लोगों ने लड़के को पकड़ पहले पिटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़के पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें