शुक्रवार, 8 जुलाई 2011

जीवन साथी ही करते हैं महिलाओं का शोषण

जीवन साथी ही करते हैं महिलाओं का शोषण
 

नई दिल्ली। महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था की एक रिपोर्ट कहती है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में रहने वाली करीब आधी औरतें अपने जीवन साथी के हाथों शारीरिक और यौन हिंसा की शिकार हुई हैं। महिला अधिकारों पर तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक एशिया प्रशांत क्षेत्र में घरेलू हिंसा का स्तर बहुत ज्यादा है। रिपोर्ट में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, पुरूषों के समान वेतन नहीं मिलने के बारे में चर्चा की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक एशिया प्रशांत क्षेत्र की महिलाएं पुरूष के हाथों पिटाई को सही मानती हैं। सात देशों में किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक मलेशिया में 50 फीसदी और थाईलैण्ड में दो तिहाई महिलाओं ने इस बात को सही माना है कि पुरूषों को महिलाओं को कभी कभार पिटाई का हक है। रिपोर्ट के अनुसार एशिया प्रशांत क्षेत्र के 19 देशों और क्षेत्रों ने घरेलू हिंसा को लेकर कानून पास किए हैं लेकिन सिर्फ आठ देशों ने पति के हाथों बलात्कार को कानून के अंतर्गत अपराध माना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें