मंगलवार, 26 जुलाई 2011

दीक्षित गुट को एक और झटका

दीक्षित गुट को एक और झटका 
 

जयपुर। डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में सीपी जोशी गुट ने क्लीन स्वीप किया है। जोशी समर्थक नीलेश बोरा अध्यक्ष व जितेंद्र श्रीमाली सचिव पद पर चुने गए हैं, जबकि धमेंüद्र उपाध्याय ने कोषाध्यक्ष पद पर कब्जा बनाए रखा। नीलेश ने हर्षवर्धन सिंह को 10-9 से हराया। वहीं जितेंद्र ने अशोक जोशी को समान अंतर से शिकस्त दी।

इन चुनावों में आरसीए की ओर से पर्यवेक्षक बनाए गए महेंद्र शर्मा ने बताया कि मतदान 10 जुलाई को हुआ था लेकिन मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट के आदेश पर ही सोमवार को मतगणना हुई। उन्होंने बताया कि नीलेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तथा दिलीप कलाल, सुशील जैन, मुस्तफा व राजेंद्र उपाध्याय उपाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं।

आयोजन सचिव बिजेंद्र सिंह व बीएस देवला होंगे, जबकि संयुक्त सचिव पद पर जावेद खान व विजय पटेल निर्वाचित हुए। नरेंद्र पटेल, अवधेश जोशी, रहमतुल्लाह, चंद्रशेखर जोशी, रोहित पटेल व मनोज कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्ति को लेकर जोशी व दीक्षित में विवाद हुआ था और इस कारण दो पर्यवेक्षक बना दिए गए थे। इसी बीच सचिव पद के उम्मीदवार व जोशी के नजदीकी करूणेश जोशी का पर्चा रद्द कर दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें