सोमवार, 25 जुलाई 2011

राष्ट्रपति के पास पांच करोड़ की संपत्ति

राष्ट्रपति के पास पांच करोड़ की संपत्ति
 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति की वेबसाइट के मुताबिक पाटिल के पास कुल पांच करोड़ से ज्यादा की संपित्त है।

सूत्रों के मुताबिक पाटिल के पास कुल पांच करोड़ 61 लाख एक हजार 639 रूपए की संपत्ति है। उनके पास निजी निवास, फार्म हाउस, कृषि योग्य भूमि हैं। उन्होंने शेयर और बांड में भी निवेश किया है। इसके अलावा उनके पास 31 लाख छह हजार 250 रूपए के गहने और एक लाख 87 हजार 166 रूपए की नकद राशि है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें